नाक में पपड़ी क्यों जमती है?HealthPlanet

Posted on Thu 8th Dec 2022 : 13:15

सूजन के साथ नाक के अंदर की बनावट में धीरे-धीरे बदलाव आने लगते हैं, जैसे- टरबीनेट्रस हड्डी में सिकुड़न, श्लेष्मा झिल्ली (म्यूकस मेंब्रेन) में सूजन की वजह से नाक की गुहा या कैविटी में फैलाव आदि। इससे नाक के अंदर की न्यूकेटा स्किन खराब होने लगती है और उस पर मोटी सूखी पपड़ी जमने लगती है।

सर्द‍ियों में नाक पर पपड़ी जमने के कारण (Causes of flakes on nose during winters)

नाक की स्‍क‍िन पर पपड़ी जमने के कारण जलन और खुजली की समस्‍या भी हो सकती है इसल‍िए इससे बचने के उपाय आपके ल‍िए जानना जरूरी है। इस लेख में हम नाक पर पपड़ी जमने की समस्‍या के कारण और बचाव के उपायों पर चर्चा करेंगे।

1. डिहाइड्रेशन (Dehydration)

सर्द‍ियों के द‍िनों में ड‍िहाइड्रेशन की समस्‍या के कारण भी नाक पर पपड़ी जमने की समस्‍या हो सकती है। ठंड में लोग पानी पीना कम कर देते हैं, इसके कारण स्‍क‍िन ड्राय हो जाती है। त्‍वचा ड्रायनेस को खत्‍म करने के ल‍िए ज्‍यादा ऑयल सिक्रीट करने लगती है ज‍िसके कारण आपकी नाक और चेहरे पर पपड़ी जमने लगती है।

2. फेसवॉश का ज्‍यादा इस्‍तेमाल (Over using facewash)

कई लोग चेहरे को ज्‍यादा क्‍लीन करते हैं या प्रोडक्‍ट्स के ओवरयूज़ के कारण त्‍वचा ड्राय हो जाती है और नाक पर पपड़ी जमने की समस्‍या हो सकती है। जिन लोगों के T-जोन पर ज्‍यादा ऑयल इकट्ठा होता है वो इस एर‍िया को बार-बार क्‍लीन करते रहते हैं ज‍िससे त्‍वचा का नैचुरल ऑयल कम हो जाता है और ड्राय स्‍क‍िन के चलते पपड़ी जमने की समस्‍या हो सकती है।

3. सर्दी-जुकाम होना (Cold)

अगर आपको सर्दी या जुकाम हुआ है तो आप बार-बार नाक पोछेंगे ज‍िसके कारण नाक और उसके आसपास की त्‍वचा छ‍िल जाती है और पपड़ी जमने लगती है। स्‍क‍िन पर रगड़ लगने के कारण त्‍वचा में पपड़ी जमना शुरू हो जाती है।

4. स्‍क‍िन इंफेक्‍शन (Skin infection)

नाक या उसके आसपास के एर‍िया में पपड़ी जमने की समस्‍या के पीछे का कारण स्‍क‍िन इंफेक्‍शन हो सकता है। स्‍क‍िन पर इंफेक्‍शन होने के कारण पपड़ी जमने के साथ मुंहासे की समस्‍या भी हो सकती है, ऐसे लक्षण नजर आने पर इलाज जरूरी है नहीं तो समस्‍या बढ़ भी सकती है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info